आगरा में कांवड़ियों पर तमंचे से फायरिंग और पथराव...3 घायल; बाइक निकालने को लेकर हुआ विवाद

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Jul, 2024 04:58 PM

firing of pistols and stone pelting

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे कांवड़ियों का दो स्थानों पर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते तीन लोग घायल हो चुके है। दरअसल, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में हाथरस रोड पर कार सवारों ने कांवड़ियों को डंडों से...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे कांवड़ियों का दो स्थानों पर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते तीन लोग घायल हो चुके है। दरअसल, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में हाथरस रोड पर कार सवारों ने कांवड़ियों को डंडों से पीट दिया। जिसके बाद कांवडिएं भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाथरस मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि रविवार दोपहर 12:30 बजे की घटना में धौलपुर के बाड़ी के रहने वाले राजकुमार, अंशु और अशोक समेत 10 लोग सोरों से कांवड़ लेकर हाथरस के सैपऊ जा रहे थे। राजकुमार और अंशु के अनुसार टेढ़ी बगिया में फाउंड्री नगर पर पीछे से आती कार का रुख उनकी ओर था। यह देख उन्होंंने कार सवारों को इशारा किया। कार सवारों ने जानबूझ कर उन्हें टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर कार सवार बाहर आ गए। कार सवारों ने उनके डंडे छीनकर पिटाई शुरू कर दी। जिसमें राजकुमार और अंशु घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने हाथरस मार्ग पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया।

कार सवारों को पकड़कर थाने ले गई पुलिस
इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवारों को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार कार सवार चारों युवक फौजी हैं। वह दिल्ली से आगरा घूमने आए थे। वहीं, कार सवारों का कहना है कि वह धीमी गति से जा रहे थे। कांवड़ियों ने उनकी कार में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर वह उन्हें घेरकर हंगामा करने लगे। इसी वजह से विवाद हो गया।

बाइक निकालने को लेकर हुआ दूसरा विवाद
दूसरा विवाद रविवार दोपहर दो बजे ताजगंज के बसई क्षेत्र में बाइक निकालने को लेकर हुआ। इस विवाद में कांवड़ियों पर पथराव किया गया। कांवड़ियों ने भी पत्थर फेंके तो बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। पथराव में तीन युवक घायल हुए हैं। पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो में युवक फायर करता दिख रहा है। फिलहाल, इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!