3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Unnao News: सुबह बिन बेटी के वापस घर लौटा पिता, शाम को ससुराल से आई इस खबर को सुनते ही बिलख पड़े मां-भाई
Edited By Harman Kaur,Updated: 31 Dec, 2022 04:54 PM
उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले में सिविल लाइन मोहल्ला में रहने वाली एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, मृतका के पिता का कहना है कि ससुरालवालों ने ही बेटी को जहर....
उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले में सिविल लाइन मोहल्ला में रहने वाली एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, मृतका के पिता का कहना है कि ससुरालवालों ने ही बेटी को जहर (Poison) देकर मार डाला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली इलाके के रमदेई खेड़ा का है। जहां के निवासी उदयभान अवस्थी ने एक निजी न्यूज चैनल को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी उन्नाव जिले में सिविल लाइन मोहल्ला में की थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले बेटी के साथ अच्छा सलूक नहीं करते थे। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बेटी को लेने ससुराल गए थे, लेकिन ससुरालवालों ने उसे उनके साथ नहीं भेजा। जिसके बाद वह वापस घर लौट गए। इसके बाद उसी दिन करीब शाम 4 बजे बेटी के ससुराल वालों ने फोन किया कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है। यह सुनने के बाद हम दोबारा घर पहुंचे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। फिर जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर बेटी को हम और हमारा लड़का अस्पताल लेकर कब्बाखेड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बेटी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ये पढ़े...Indian Airforce में नौकरी पाने का सुनाहरा मौका,10वीं पास उम्मीदवार ऐसे कर सकेंगे आवेदन क्या कहती है पुलिस? घटना की सूचना पाकर CO सिटी उन्नाव आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही CO सिटी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़े...VIDEO: कड़कड़ाती ठंड के बीच गिरी मकान की छत, महिला और बच्चे की हुई मौत मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद और सास उनकी बेटी को नौकरानी की तरह रखते थे और उसे मायके भी नहीं भेजते थे। इसके बाद उन्होंने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। लेकिन अब दामाद ने बेटी को जहर खिलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर खिलाने से पहले बेटी को जमकर पीटा था।
शादी, शक और हत्या! फोन पर सुनाई दी आवाजें... अगली सुबह दलित युवक की खेत में मिली लाश से फैली दहशत
...ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, पहले बेटे ने फंदा ... मां-बेटी ने...
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के लोग हुए सड़क हादसे का शिकार, मां, बेटा और बेटी 3 की...
Unnao murder: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
जिसे दुल्हन समझा, उसे छोड़ किसी और को बना बैठा मां... दूल्हे की सच्चाई सुन हिल गया पूरा परिवार
Moradabad News: भ्रष्टाचार की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी, सरकारी दफ्तर में शिकायतकर्ता को बंधक...
क्या हुआ ब्यूटी पार्लर में? दुल्हन की देरी से टूटी शादी की खुशियां, दूल्हे के पिता को पड़ा दिल का...
प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के चलते भक्तों को मुश्किल से हुए थे दर्शन, अब आश्रम से फिर आई ऐसी...
शराब के नशे में बेकाबू पिता का खूनी तांडव! रिटायर्ड होमगार्ड ने बेटे को मारी गोली, बहू भी हुई...
VIDEO: आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता से मिले राहुल गांधी, शहीद का दर्जा दिलाने पर क्या बातचीत...
USD $
12/05/2025 18:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Teams will be announced at the toss
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ज़मीन से जुड़ा कोई मामला समझदारी से सुलझ जाएगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव का सोच रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता बना कर रखें, फायदेमंद साबित हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए माता पिता से
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को और मेहनत करने की ज़रुरत है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें, धैर्य बनाये रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज फालतू के खर्च न करें
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में चल रही
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिल जुला रहेगा। पिता की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी जगह से ऑफर आ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes