साली की नौकरी बनी खून की वजह! जीजा ने छत पर सो रहे साले को चाकुओं से गोदा, मौत; UP में सनसनीखेज ह*त्याकांड

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jun, 2026 11:26 AM

a man stabbed his brother in law to death while he was asleep

बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहे एक युवक की उसके जीजा ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजीबाबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि गांव...

Bijnor News : बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहे एक युवक की उसके जीजा ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजीबाबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि गांव भनेडा निवासी सचिन (25) शनिवार तड़के घर की छत पर सो रहा था तभी उसका बहनोई शीलगंगे उर्फ शिवगंगे छत पर पहुंचा और सचिन पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवगंगे घरजमाई था और उसकी पत्नी बिजनौर की एक धागा फैक्टरी में नौकरी करती थी। शिवगंगे पत्नी के नौकरी करने का विरोध करता था, जबकि साला सचिन अपनी बहन की नौकरी के पक्ष में था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

यह भी पढ़ें : कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू समेत 3 की चली गई जान 

Kushinagar News : कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर शनिवार को एक कार ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी विवेक सिंह (25), शालू (31) पत्नी महेन्द्र सिंह तथा माधुरी (55) पत्नी अनिरुद्ध सिंह, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे... पढ़ें पूरी खबर...  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!