Edited By Ramkesh,Updated: 14 Dec, 2020 01:47 PM

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश आज पूरे प्रदेेश भर में किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इटावा:: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश आज पूरे प्रदेेश भर में किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में इटाव जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट जाने वाले थेइसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्यलया पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। कलैक्ट्रेट जाने पर अड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

बता दें कि किसान नये कृषि बिल का लगातार विरोध कर रहे है। आज 18वें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी है। अब इस आंदोलन में विपक्षी पार्टियाँ भी सड़कों पर उतर आई हैं। इसी कड़ी में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रहे है। कैसरबाग इलाके में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेडिंग तोड़ दिए। जिसके चलते कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। जिन्हें बसों में भरकर पुलिस लाइन भेजा जा रहा है।