UP शिक्षक स्नातक के 11 MLC सीटों पर चुनाव आज, 72 जिलों में डाले जाएंगे वोट
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 01 Dec, 2020 08:23 AM

उत्तर प्रदेश के शिक्षक स्नातक की 11 एमएलसी सीटों पर आज चुनाव होना है। ऐसे में निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सभी दलों ने भी कमर कस...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के शिक्षक स्नातक की 11 एमएलसी सीटों पर आज चुनाव होना है। ऐसे में निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सभी दलों ने भी कमर कस ली है। बता दें कि 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में कुल 199 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इलेक्शन के लिए प्रदेश के 72 जिलों में वोट डाले जाएंगे।
बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है इनमें पांच स्नातक खंड और 6 शिक्षक खंड की सीटें हैं। इलेक्शन के लिए सभी जगहों पर पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से होंगे और वोटरों को वोट डालने के लिए विशेष तौर से निर्वाचन आयोग की तरफ से पेन दिया जाएगा। ऐसे में जो वोटर इनके अलावा दूसरी कलम का इस्तेमाल करेंगे उनके वोट मान्य नहीं माना जाएगा।
इसके साथ ही जिन 72 जिलों में वोटिंग होनी है वहां शराब की दुकानें कल शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। चुनाव को ठीक ढंग से कराने के लिए 12 हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें 5 स्नातक कोटे की हैं और 6 शिक्षक कोटे की।
Related Story

UP में फायर NOC पर योगी सरकार सख्त, वैधता खत्म होने से पहले भेजा जाएगा नोटिस, सभी DM को CM Yogi का...

Heavy Rain Alert: आज दिल्ली-UP समेत इन 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तांडव, IMD ने...

'रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा UP का ये जिला', CM Yogi का दावा, 462 करोड़ रुपये की...

UP के किसानों को बड़ी सौगात: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, बढ़ेगी आय... बागवानी को मिलेगा नया...

जिस बस में बैठे थे, उसी के पहिए ने ले ली जान... एक झटके में नीचे आया यात्री और कुचले जाने से हुई...

मुंबई पहुंचे UP वालों से Akhilesh का बड़ा दावा: 2027 में पलटेगी बाजी, इस PDA फॉर्मूले से साफ होगा...

आकाशीय बिजली से मौतों पर लगेगी लगाम: UP के इस जिले में लगेगा हाईटेक 'लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर',...

पति की ह/त्या कर बाथरूम के फर्श में गाड़ा, ऊपर से डाल दी कंक्रीट... फिर खुद ही थाने जाकर लिखवाई...

Lucknow Encounter: UP STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी शूटर ढेर, बिल्डर मर्डर केस में था वॉन्टेड

UP Police का नया कारनामा! कांड ऐसा... जिसे सुन उड़ जाएंगे होश, विभाग में भी मच गया हड़कंप, एक साथ...