Eid al-Adha 2021: UP में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में 50-50 लोगों ने पढ़ी नमाज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jul, 2021 12:19 PM

eid al adha 2021 bakrid being celebrated with pomp

पूरी दुनिया में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना काल में सुलहकुल की नगरी आगरा के बाशिंदों ने एक बार फिर अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया है। संक्रमण फैलने के खतरे के चलते प्रशासन ने सिर्फ 50 लोगों को ही मस्जिदों और ईदगाह में ईद-उल...

आगराः पूरी दुनिया में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना काल में सुलहकुल की नगरी आगरा के बाशिंदों ने एक बार फिर अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया है।
PunjabKesari
संक्रमण फैलने के खतरे के चलते प्रशासन ने सिर्फ 50 लोगों को ही मस्जिदों और ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी।
PunjabKesari
जिसके चलते ताजमहल मस्जिद, ईदगाह और जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के सिर्फ 50-50 लोगों ने ही नमाज अदा दी। बाकी लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। आगरा के ईदगाह में सुबह 7 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
PunjabKesari
वहीं ताजमहल की मस्जिद में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की गई। कोरोना के चलते यहां भी सिर्फ 50 लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति एएसआई द्वारा दी गई थी। इस दौरान लोगों ने अल्लाह से कोरोना वायरस के खात्मे और देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। फिर एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
PunjabKesari
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शहर की अलग- अलग मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।लोगों ने अपने अपने घरों में बकरों की कुर्बानी की और ईद के मुबारक मौके पर अल्लाह से कोरोना मुक्त हिंदुस्तान की दुआ की।
PunjabKesari
आगरा की सभी मस्जिदों पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रहा। जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस के जवानों की पैनी नजर बनी रही।
PunjabKesari
इस दौरान डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी भी ईदगाह पर मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।  
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!