शिवपाल बोले- डिंपल हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है, अब हम एक हैं एक ही रहेंगे

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Nov, 2022 04:56 PM

dimple is a question of our reputation now we are one and will remain the same

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को जिताने के लिए लोगों से अपील की, उन्होंने ने बताया कि डिंपल ने कहा है हम एक हो गए अब एक ही रहेंगे। शिवपाल ने जनसभा को संबोधित करते...

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को जिताने के लिए लोगों से अपील की, उन्होंने ने बताया कि डिंपल ने कहा है हम एक हो गए अब एक ही रहेंगे। शिवपाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी का चुनाव हमारे लिए सम्मान की लड़ाई है। बहूं डिंपल को हर हाल में जिता देना है।

PunjabKesari

समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर 
उन्होंने जनात से अपील करते हुए कहा कि डिंपल हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। हमे बस एक दो चुनाव लड़ना है। अब चुनाव बच्चे लड़ेंगे। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हो रहा है। जहां पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला है। सपा के लिए जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा के लिए  यह चुनाव 2024 का सेमी फाइल माना जा रहा है।  

PunjabKesari


हालंकि मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते दिखाई पड़ रहे हैं, दरअसल, विधानसभ चुनाव में हार के बाद शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव देखने को मिला था, लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया। अब उपचुनाव में पूरा परिवार एक साथ हैं। 

भाजपा ने मैनपुरी उपचुनाव में झोंकी पूरी ताकत 
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा और भाजपा मैनपुरी सीट से जीतेगी? उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता, पार्टी के किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है लेकिन सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम बडे़ पद महज एक परिवार के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सहित तमाम विपक्षी दलों में परिवारवाद का सिद्धांत लागू है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें भी पक्षपात व भ्रष्टाचार के कारण जनसामान्य की पहुंच से दूर थीं। गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है। यह सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!