शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Jul, 2026 02:39 PM

education minister dharmendra pradhan has resigned

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया...

UP Desk : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'दस दिन से मेरा मन दुखी था। मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा, युवाओं की अकांक्षाओं का सम्मान होगा।'

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हाल के दिनों में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच आया है। अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और कहा कि यह फैसला उन्होंने छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उन्होंने शुरुआत से ही पूरे मामले की जिम्मेदारी निभाई और कभी इससे पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी मेधावी छात्र के भविष्य को प्रभावित होने से बचाना था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में बने हालात का कोई गलत फायदा न उठा सके, राष्ट्रीय एकता बनी रहे और छात्रों का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मौजूदा केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से छात्र संगठन, विपक्ष और विभिन्न सामाजिक समूह उनकी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। इस्तीफे के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार नया शिक्षा मंत्री किसे बनाती है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!