डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव को स्वस्थ होने की कामना की

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Oct, 2022 06:25 PM

deputy cm keshav prasad maurya wished mulayam singh yadav for recovery

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही उनके परिजन दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे है। वहीं उत्तर प्रदेश...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही उनके परिजन दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!   बृजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सिंह की हालत पर यूपी सरकार नजर बनाए हुए है। उनकी सेहत के लिए सरकार गंभीर है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है। लगातार उनके बातचीत की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रति यूपी सरकार चिंतित है।

इसकी जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए हैं। डॉक्टर लगातार मुलायम की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी बहू अपर्णा यादव और प्रतीक यादव भी दिल्ली रवाना हो गई हैं। शिवपाल यादव भी दिल्ली में मौजूद है। डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। मुलायम का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। मुलायम के यूरिन में भी इन्फेक्शन बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!