Edited By Ramkesh,Updated: 14 Dec, 2022 12:44 PM

उत्तर प्रदेश में GST की लगातार छापेमारी से व्यापारियों में में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिससे व्यापारी अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे है। विपक्ष सरकार पर जुबानी हमला भी बोल रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में GST की लगातार छापेमारी से व्यापारियों में में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिससे व्यापारी अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे है। विपक्ष सरकार पर जुबानी हमला भी बोल रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी भाजपा परिवार के सम्मानित सदस्य है। भाजपा की केंद्र/प्रदेश में लगातार सरकार बनाने में आप का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सरकार व्यापारियों के साथ है। केशव ने कहा कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया तो दंडित होगा। विपक्षी राजनीति न करें जब थे सरकार में,गुंडों के सरदार थे!
दरअसल, उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में लगातार GST की छापेमारी चल रही है। दर्जनों पुलिसकर्मी के साथ अधिकारी चेकिंग कर रहे हैं। जिससे व्यापारी दुकान बंद करने को मजबूर है। इसे लेकर पूर्व मंत्री सपा विधायक मनोज पांडे ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नाम पर अधिकारी व्यापारियों का शोषण कर रहे है। उन्होंने कहा सरकार इस पर तुरंत रोक लगाए। पांडे ने कहा कि अगर इसे न रोका गया तो मजबूरन समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगी।