खेत में जा रहे ग्रामीणों को बोरे में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Apr, 2018 11:26 AM

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है। जहां एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया...

मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है। जहां एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा गांव का है। यहां के रहने वाले कुछ ग्रामीण खेत में जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें एक बोरा पड़ा हुआ मिला। बोेरे से बेहद बदबु आ रही थी। जिसके चलते ग्रामीणों नेे इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खुलवाकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कई दिनों से शव को बोरे में डालकर फेंक दिया गया हो।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!