Edited By Imran,Updated: 13 Sep, 2022 11:22 AM

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 19 सितंबर से आहूत करने किया है। इस सत्र के दौरान विधानसभा में 1 दिन केवल महिलाओं को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 19 सितंबर से आहूत करने किया है। इस सत्र के दौरान विधानसभा में 1 दिन केवल महिलाओं को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी। जिसमें महिला उत्थान ,सशक्तिकरण साक्षरता ,स्वास्थ्य लैंगिक समानता जैसे विषयों पर महिलाएं अपनी बात रखेंगी। इस दिन कोई और विधायी कार्य को नहीं किया जाएगा। वहीं विधानसभा में कुल 47 महिला विधायकों की संख्या है।
सरकार के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट ने माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2022 के मसौदे को भी मंजूरी दे दी है जिसे यूपी विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। इस दौरान सदन के भीतर सरकार 100 दिन के उपलब्धियों का बखान भी कर सकती है। साथ ही इस दौरान विपक्ष भी जोरदार तैयारी के साथ सदन में उतरेगा। यूपी में सूखे की स्थिति को लेकर भी कार्यवाही के दौरान हंगामा होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विधान सभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से आहूत करने की राज्यपाल से मंजूरी लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने अनुमोदन प्रदान किया है।