ऑन ड्यूटी 'पतली कमरिया' गाने पर थिरकना पड़ा भारी, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 4 महिला पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Dec, 2022 12:06 PM

dance on duty on song patli kamariya 4 women policemen deployed in

अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम...

अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को बृहस्पतिवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

10 सेकंड का यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। महिला सिपाहियों की पहचान कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह के रूप में हुई है। इन सबकी ड्यूटी रामलला गर्भगृह से 500 मीटर दूर सुरक्षा में लगाई गई थी। महिला सिपाहियों ने वीडियो दोपहर में बनाया है। जब मंदिर दर्शकों के लिए बंद रहता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!