Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Oct, 2023 11:58 AM

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जुबानी हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इ...
अयोध्या: जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जुबानी हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा। पैसे उसके घर भिजवा दूंगा और उसकी विधि सहायता भी करूंगा, क्योंकि इसने सभी हदें पार कर दी हैं। अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर इसको किसी ने गोली नहीं मारी तो जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं गोली मारूंगा।
ये भी पढें... 22 साल पुराने मामले में आरोपित हैं पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, बस्ती की MP-MLA कोर्ट में लाए जा सकते हैं आज

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश के विभाजन का जिम्मेदार जिन्ना को नहीं हिंदू महासभा और वीर सावरकर को बताया है। इसलिए अयोध्या से आज इनाम की घोषणा करता हूं कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा। उसके घर भिजवा दूंगा।
ये भी पढें... यूपी वालों के लिए खुशखबरी: दीपावली से महिलाओं को साल में 2 फ्री गैस सिलेंडर देगी योगी सरकार

स्वामी मौर्य ने दिया ये विवादित बयान
बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बांदा में दिए विवादित बयान के बाद अयोध्या के संतों में नाराजगी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बांदा में कहा था कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी। इसकी वकालत जिन्ना ने नहीं की थी। जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे राष्ट्र के दुश्मन हैं। जो कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो वो देश का दुश्मन है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा धोखा है। हिन्दू महासभा ने करवाया भारत-पाक का बंटवारा। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देश के दुश्मन हैं।