अयोध्या में तेजी से चल रहा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य, देखें वीडियो....

Edited By Harman Kaur,Updated: 15 May, 2023 03:56 PM

construction of shri ram temple going on fast in ayodhya

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बात की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ओर से समय-समय पर वीडियो और तस्वीरें जारी कर दी जा रही है...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बात की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ओर से समय-समय पर वीडियो और तस्वीरें जारी कर दी जा रही है। कुछ दिन पहले ट्रस्ट की तरफ से मंदिर के कुछ हिस्सों के फोटों जारी किए गए थे। वहीं, अब फिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण का एक नया वीडियो जारी किया है। जिसे देख कर पता चलाता है कि मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। 

PunjabKesari

 

बता दें कि यह वीडिया 1 मिनट 12 सेकेंड का है। इस वीडियो में मंदिर के हर एंगल का निर्माण कार्य होता दिखाई दे रहा है। इसमें मंदिर के छत की नक्काशी और दीवारों की खूबसूरती देखते ही बन रही है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया में ग्राउंड फ्लोर पर होने वाले कार्य 80 फीसदी से अधिक पूरे हो चुके हैं और अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। 

PunjabKesari

दरअसल वीडियो से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 11 मई को ताजा तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी। वहीं, अब एक बार फिर ट्रस्ट ने यह वीडियो जारी कर मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति को दिखाया है। यह वीडियो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!