25 फरवरी को अलीगढ़ पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी का होगा रोड शो

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Feb, 2024 12:09 PM

congress s bharat jodo nyaya yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानी 25 फरवरी को सुबह अलीगढ़ पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और इसके लिए तैयारियां की जा रही है। राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर कल सुबह शहर में...

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानी 25 फरवरी को सुबह अलीगढ़ पहुंचेगी। यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और इसके लिए तैयारियां की जा रही है। राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर कल सुबह शहर में पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे।

PunjabKesari
बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुरादाबाद पहुंची है। यहां से यात्रा बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी। कल यात्रा सुबह अलीगढ़ पहुंचेगी। कल यानी 23 फरवरी को एसपी सिटी ने पूर्व विधायक संग यात्रा मार्ग देखा। सुरक्षा व यातायात इंतजामों पर मंथन किया। जमालपुर पुल से शमशाद तक ढाई किमी का रोड शो होना कांग्रेस की तरफ से तय किया गया है। इसके बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के दौरान जनता को संबोधित किया जाएगा।

PunjabKesari
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी और अखिलेश यादव इसमें हिस्सा लेंगे। वहीं, यात्रा में शामिल होने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रियंका गांधी भी आ रही है। इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी। 26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा में विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान दे सकें और नई दिल्ली में होने वाली पार्टी की कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो सकें। इस विराम के बाद 2 मार्च को अपराह्न 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!