सपा नेता के बाद अब कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, गांधी जी की तस्वीर के सामने फूट फूटकर रोए

Edited By Ajay kumar,Updated: 04 Oct, 2019 09:42 AM

congress leader weeps bitterly in front of gandhiji s picture

सपा नेता के बाद अब प्रयागराज से कांग्रेस नेता हबीब अहमद का एक वीडिय़ो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने फूट फूटकर रो रहे हैं।

प्रयागराज: सपा नेता के बाद अब प्रयागराज से कांग्रेस नेता हबीब अहमद का एक वीडिय़ो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने फूट फूटकर रो रहे हैं। तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इसे नौटंकी तो कुछ गांधी जी के प्रति सच्ची भक्ति की बात कह रहे हैं।

करीब 1 मिनट 28 सेकेंड के इस वीडियो में कांग्रेस नेता इशारों इशारों में विपक्ष पर कटाक्ष भी कर रहे हंै। रोते हुए उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जी की जयंती मनाने में व्यस्त था। मगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हम लोगों को छोड़कर चले गए। जिस तरीके से आज गांधी जी पर राजनीतिक पार्टियां प्रोपेगंडा फैलाने का काम कर रही हैं। बापू ने पूरे देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने को सिखाया आज प्यारे बापू की जरूरत देश को दोबारा हो गई है। गांधी जी के इशारे पर इस देश की पार्टियां नहीं चल रही हैं।

हबीब अहमद ने कहा सिर्फ  सोनिया जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका जी ने गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। लेकिन आज प्रोपोगंडा फैलाया जा रहा है। झूठ बोलने वाले लोग आज उनका अनुसरण कर रहे हैं। गांधी जी की हत्या एक बार नहीं बल्कि बार बार की गई है। बापू आप आ जाइए, इस देश को आज आपकी जरूरत दोबारा पड़ गई है। इस देश की जनता आपको दोबारा देखना चाहती है। या तो आप हम लोगों को अपने पास बुला लीजिए या फिर जो लोग देश में झूठ, मक्कारी और फरेब करके लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं उनसे मुक्ति दिला दीजिए। 

गोरतलब है कि इससे पहले सपा नेता फिरोज खान का गांधी जी प्रतिमा के सामने फूट फूटकर रोने का वीडियो वायरल हो चुका है। कुछ लोगों ने उन्हें भी नाटक करने का आरोप लगाया तो कुछ लोग सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!