Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Jun, 2025 02:53 PM

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के भतीजे इमरान ने एक युवती के साथ दरिंदगी...
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के भतीजे इमरान ने एक युवती के साथ दरिंदगी की है। पीड़िता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता को घर ले गया था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कटघर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक 23 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले नागफनी के झब्बू का नाला निवासी इमरान से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। आठ फरवरी 2023 को आरोपी उसे अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर उसका रेप कर दिया।
दवा खिलाकर करा दिया गर्भपात
पीड़िता ने कहा कि आरोपी के दुष्कर्म करने के बाद जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। फिर उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि एक माह पहले आरोपी इमरान उसे आजाद नगर में अपने दोस्त के घर ले गया। उस वक्त आरोपी के दोस्त के परिजन बाहर गए थे। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया।
'वीडियो कर दूंगा वायरल...'
आरोपी ने युवती का वीडियो बना लिया था, उसने धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी इमरान पिछले तीन साल से पीडि़ता को ब्लैकमेल कर रहा था। जब भी युवती ने शादी के लिए कहा वह उसे आश्वासन देता रहा। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।