UP में संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जल्द ही नये प्रदेश अध्यक्ष की करेगी घोषणा

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2022 05:08 PM

congress engaged in strengthening the organization in up

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मात्र दो सीटों पर सिमटी कांग्रेस खुद को नये सिरे से संवारने की मुहिम में जुटी हुयी है और इस दिशा में जल्द ही प्रदेश के नये पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आचार्य...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मात्र दो सीटों पर सिमटी कांग्रेस खुद को नये सिरे से संवारने की मुहिम में जुटी हुयी है और इस दिशा में जल्द ही प्रदेश के नये पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है।

ये है पार्टी अध्यक्ष की रेस में 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आचार्य प्रमोद कृष्णम,पीएल पुनिया और निर्मल खत्री के नाम आगे चल रहे हैं।  पार्टी  सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी  के सभी राष्ट्रीय सचिवों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक की है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के अलावा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

पार्टी पदाधिकारियों ने दिए तीन तरह के सुझाव
 उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी पदाधिकारियों की ओर से तीन तरह के सुझाव आए हैं। पहला, प्रदेश को चार जोन में बांटकर चारों के चार अलग-अलग अध्यक्ष बनाए जाएं ताकि पूरे प्रदेश को बेहतर तरीके से साधा जा सके। दूसरा, पार्टी का एक प्रदेश अध्यक्ष हो और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएं। तीसरा, जो परिपाटी चली आ रही है, उसे ही जारी रखा जाए यानी कि पार्टी का एक प्रदेश अध्यक्ष हो।

जल्दी ही बड़े नेताओं को लेकर पार्टी आलाकमान करेगा बैठक
सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा चाहती हैं कि पार्टी  अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जो भी निर्णय लिया जाए, उस पर पूरी पार्टी की सहमति हो ताकि संगठन की एकजुटता पर कोई असर न पड़े। इसके लिए जल्दी ही और बैठकें बुलाई जा सकती हैं। बैठक में कांग्रेस के सभी सचिव स्तर के नेता शामिल हुए। इनमें धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, बाजीराव खाड़े, तौकीर आलम, रोहित चौधरी और प्रदीप नरवाल के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के बड़े नेताओं से प्रियंका गांधी कर चुकी है मुलाकात 
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की जिनमें सलमान खुर्शीद, आचार्य प्रमोद ?कृष्णम, पीएल पुनिया, अजय राय, आराधना मिश्रा ?मोना और वीरेंद्र चौधरी समेत उत्तर प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हैं।  इन बैठकों से साफ है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस को बहुत जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीएल पुनिया और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नाम सबसे आगे चल रहे है मगर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को ही करना है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!