आज चित्रकूट जाएंगे CM योगी, अखण्ड रामायण पाठ का करेंगे शुभारंभ

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 30 Oct, 2020 08:41 AM

cm yogi to visit chitrakoot today akhand ramayana text will be launched

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही वह वाल्मिकी आश्रम में रामायण पाठ का...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही वह वाल्मिकी आश्रम में रामायण पाठ का शुभारम्भ करेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि चित्रकूट जिले के भ्रमण के दौरान लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री सर्वप्रथम असावर माता का पूजन एवं आरती करेंगे। बाद में वह महर्षि वाल्मीकि पर्वत पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजन, आरती एवं हवन करेंगे।  इस अवसर पर सीएम योगी अखण्ड वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद वह श्रद्धालुओं को सम्बोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!