फिरोजाबाद में 'हर घर तिरंगा' के सभी होर्डिंग से सीएम योगी की तस्वीर काटी,  प्राथमिकी दर्ज

Edited By Imran,Updated: 13 Aug, 2022 02:14 PM

cm yogi s picture cut from all hoardings of  har ghar tricolor

‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विरूपित करने के मामले में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फिरोजाबाद: ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत यहां लगाए गए होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विरूपित करने के मामले में शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगाए गए तीन होर्डिंग से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई गई है। उन्होंने बताया कि दो प्रथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को बदला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि होर्डिंग क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान करने के लिए नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष राकेश शंखवार ने दावा किया कि छह स्थानों पर होर्डिंग विरूपित की गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!