यूपी लोकसभा उप चुनाव: दिनेश लाल के समर्थन में सीएम योगी पहुंचे आजमगढ़, आज करेंगे दो चुनावी जनसभा

Edited By Imran,Updated: 19 Jun, 2022 12:38 PM

cm yogi reached azamgarh in support of dinesh lal

उत्तर प्रदेश में अगामी 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ पहुंचे हैं। जहां, दिनेश लाल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में अगामी 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ पहुंचे हैं। जहां, दिनेश लाल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आजमगढ़ तथा रामपुर लोकसभा उप चुनाव को जीतकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले रामपुर तथा आजमगढ़ को भी अपने कब्जे में लेने के प्रयास में है। इस मोर्चे पर आज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी डट रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां पर दो सभा करेंगे। उनकी पहली सभा बिलरियागंज के चक्रपानपुर में होगी। दूसरी सभा जहानागंज में होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैैं। आजमगढ़ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। यह गोरखपुर में ही आज रात्रि विश्राम में करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!