2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP BJP की नई टीम का ऐलान, भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखें चौंकाने वाली लिस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Jun, 2026 01:45 PM

up bjp s new team announced

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को नया स्वरूप दे दिया है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर व्यापक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की है, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने...

लखनऊ: आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को नया स्वरूप दे दिया है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर व्यापक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की है, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा ने 46 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान करते हुए संगठन को चुनावी मोड में लाने का संकेत दिया है।

नई सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें विधायक पंकज सिंह के स्थान पर संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बाराबंकी की वरिष्ठ नेता प्रियंका रावत को पदोन्नत कर महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

पूजा पाल को भी मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा ने संगठन विस्तार के साथ राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की है। समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों के प्रभावशाली चेहरों को संगठन में शामिल कर आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सकता है।

उपाध्यक्ष पद पर कई नए चेहरे
पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दर्विुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है।

महामंत्रियों की टीम में भी बदलाव
प्रदेश महामंत्री के रूप में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें संजय राय पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है, जबकि राजेश चौधरी को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा
भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों का भी ऐलान किया है। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को दी गई है।

युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को
युवाओं के बीच संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सोशल इंजीनियरिंग पर भाजपा का फोकस
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा की नई टीम में सामाजिक और जातीय संतुलन को विशेष महत्व दिया गया है। विभिन्न वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाते हुए संगठन को अधिक व्यापक बनाने की कोशिश की गई है। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। नई टीम के गठन को भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!