पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश की सेवा में योगदानों के लिए वे सदैव किए जाएंगे याद

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Apr, 2023 02:10 PM

cm yogi paid tribute to former cm hemvati nandan

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर...

लखनऊः आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश एवं प्रदेश की सेवा में अपने योगदानों के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे।

PunjabKesari

बता दें कि, आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं पावन जयंती है। सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रदेश के विकास के लिए विजन स्पष्ट था। उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। सीएम ने उन्हें याद करते हुए बताया कि, उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक स्कूल में ग्रहण की और उन्होंने अपनी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया।

यह भी पढ़ेंः Mainpuri News: फर्जी रॉ अधिकारी वेबसाइट पर युवतियों को शादी का झांसा देकर करता था ठगी, हुआ गिरफ्तार

PunjabKesari

सीएम योगी ने कहा कि, उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान व बाद में भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनका विजन बहुत स्पष्ट था। ऐसे में अनेक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर उन्हें स्वतंत्र भारत के रूप में प्राप्त हुआ। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश और देश की सेवा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। इसी दौरान सीएम योगी के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत तमाम अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!