प्रयागराज सड़क हादसे में 4 महिलाओं सहित एक मासूम की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया दुख

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Oct, 2022 10:05 AM

cm yogi expressed grief over prayagraj road accident

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे सहित 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए....

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे सहित 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 7 बजे प्रयागराज में वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा के पास हुआ। जिसमें  वाराणसी की ओर जा रही एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 4 महिलाओं और 1 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर हंडिया थाना की पुलिस टीम ने पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरु कराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

बताया जा रहा  है कि गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरि उम्र 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष, कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 70 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष और कुमारी ओजस उम्र 01 वर्ष शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!