श्री गुरु नानक देव जी दे प्रकाश पर्व पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- उनकी शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शिका हैं

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Nov, 2024 11:08 AM

cm yogi congratulated on shri guru nanak dev

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी को कोटिश: नमन किया...

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी को कोटिश: नमन किया और कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शिका हैं। वहीं, सीएम योगी ने 'कार्तिक पूर्णिमा' और देव दीपावली पर भी सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

 


सीएम योगी ने प्रकाश पर्व की दी बधाई
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''ਸਤਿਗੁਰ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਗਟਿਆ, ਮਿਟੀ ਧੁੰਧੁ ਜਗਿ ਚਾਨਣੁ ਹੋਆ। महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! विश्व को समता, सद्भावना, सदाचार और बंधुत्व का संदेश देतीं श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शिका हैं।''

 


'कार्तिक पूर्णिमा' की बधाई  
सीएम योगी ने 'कार्तिक पूर्णिमा' की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ''सनातन आस्था के महापर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' की प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माँ गंगा के आशीर्वाद से प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।''

 

 


देव दीपावली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ''लोक-आस्था के पावन पर्व 'देव-दीपावली' की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ गंगा की असीम कृपा से यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द और आरोग्यता के प्रकाश का वाहक बने, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!''

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!