BJP का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद तेज हो चली है UP कैबिनेट में विस्तार की चर्चा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Jul, 2019 04:03 PM

cabinet reshuffle in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा तेज हो चली है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र समापन के बाद मंत्रिमंडल...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा तेज हो चली है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र समापन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कुछ राज्य मंत्रियों की भूमिका देखते हुए विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका मिलना लगभग तय है। प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में मुख्यमंत्री सहित 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में 13 स्थान पहले से ही खाली थे। इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और एसपी सिंह बघेल ने सांसद निर्वाचित होने के बाद योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। रीता इलाहाबाद से, पचौरी कानपुर से और बघेल आगरा से सांसद चुने गए हैं। सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है।

बीजेपी नेता ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिए जाने के बाद कैबिनेट से उनका इस्तीफा देना भी तय है क्योंकि भाजपा के 'एक पद एक व्यक्ति' के सिद्धांत के तहत कोई नेता दो पदों पर नहीं रह सकता। स्वतंत्रदेव के त्यागपत्र देने के बाद मौजूदा मंत्रिमंडल में 5 स्थान खाली हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राज्य में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बताया जाता है कि विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा जाएगा। संगठन में अच्छा काम करने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नडडा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी ने संभवत संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई। ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!