मुरादाबाद में मामा-भांजी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत, UP Police भर्ती परीक्षा से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Jun, 2026 12:13 PM

maternal uncle and niece die in road accident

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे मामा-भांजी की सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दोनों शवों को...

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे मामा-भांजी की सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि थाना डिलारी के नारायणपुर गांव निवासी नैना उर्फ पूजा (20), पुत्री जानकी प्रसाद, सोमवार को रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने मामा, थाना भगतपुर क्षेत्र के कांकरखेड़ा गांव निवासी रामसिंह (30) के साथ बाइक से घर लौट रही थी। 

दलपतपुर–काशीपुर मार्ग पर भगतपुर थाना क्षेत्र के कांकरखेड़ा गांव के पास डूंगरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मामा-भांजी की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। भीड़ बढ़ती देख डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!