9 साल में बदली UP की तस्वीर: 926 करोड़ की सौगात देकर बोले CM योगी— 'देश में अब जय श्री राम से होता है हमारा सम्मान'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jun, 2026 06:31 AM

image of up has changed people now greet people by saying jai shri ram yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में प्रदेश की छवि तेजी से बदली है और राज्य के लोग अब जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं और देशभर में उनका सम्मान होता है। गोरखपुर में 926 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में प्रदेश की छवि तेजी से बदली है और राज्य के लोग अब जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं और देशभर में उनका सम्मान होता है। गोरखपुर में 926 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू तमगे से उबर कर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का इंजन बना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जहां आप रह रहे हैं, अब इसके सामने पहचान का संकट नहीं है। लोग अब आपका सम्मान करते हैं। आज उत्तर प्रदेश बदला है। इस राज्य ने एक नई पहचान हासिल की है। अब लोग आपको संदेह की नजर से नहीं देखते।

जय श्री राम से पहचान, 25 करोड़ नागरिकों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नागरिक देश में जहां भी जाता है, लोग जय श्री राम कहकर उसका अभिवादन करते हैं। अब प्रदेश के निवासियों को देशभर में गर्व के साथ पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि आप कहीं भी जाएं- उत्तर, दक्षिण, पूरब या पश्चिम और आपको पहचाना जाएगा। आज उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग अपनी पहचान आगे करके गर्व के साथ यात्रा करते हैं।

सर्वोत्तम एक्सप्रेसवे नेटवर्क और उद्योगों से बना नया यूपी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसका श्रेय ढांचागत विकास को देते हुए कहा कि इस प्रदेश में अब देश का सर्वोत्तम एक्सप्रेसवे नेटवर्क है, तेजी से रेलवे प्रणाली, हवाई संपर्क, मेट्रो परियोजनाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए बिजली संयंत्र लग रहे हैं, उद्योगों की स्थापना की जा रही है और आधुनिक प्रौद्योगिकी पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है। यह नए भारत का नया यूपी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!