हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर बहराइच पहुंचे बृजलाल खाबरी, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वालों पर की कार्रवाई की मांग

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 21 Feb, 2023 06:08 PM

brijlal khabri reached bahraich for joining hands with hands

बहराइच (मो0 कासिफ) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूरे देश भर में भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब UP कांग्रेस ने प्रदेश भर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मंगलवार को जिले के दौरे पर...

बहराइच (मो0 कासिफ) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूरे देश भर में भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब UP कांग्रेस ने प्रदेश भर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां कांग्रेस भवन में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले के नेताओं को संबोधित करने के साथ ही उन्हें आगामी चुनाव में अभी से जुट जाने के लिए कहा। संगठन की बैठक के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता किया और सरकार पर जमकर हमला बोला।    

PunjabKesari

मोहब्बत के जरिए नफरत खत्म करना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने लोगों संगठन के बैठक में शामिल होने के लिए आए लोगों से कहा कि उनका एक ही मकसद है कि वह हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत मोहब्बत के जरिए लोगों के दिलों से नफरत खत्म करना चाहते है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाना उनका उद्देश्य है। जिसके लिए वह अपनी जी जान लगा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की BJP सरकार ने पिछले 9 सालों और 6 सालों में देश व प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। इस सरकार में लोगों के बीच नफरत बढ़ी है। जिसे राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ने कम किया है। वहीं उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि संविधान देश को किसी विशेष धर्म का बनने का इजाजत नहीं देता है। इस तरह की मांग करने वालो पर FIR दर्ज होनी चाहिए।

PunjabKesari

2024 के लिए मुद्दों की कमी नहीं
प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया कि आप लोग 2024 में जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएंगे तो खाबरी ने कहा कि 24 के चुनाव में जाने के लिए पार्टी के पास मुद्दों की कमी नहीं है। आगामी चुनाव में पार्टी जनता के बीच में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जाएगी। हम लोगों को बताएंगे की कैसे सरकार ने समाज में लोगों के बीच नफरत फैला कर 10 साल तक सत्ता में राज किया और अपने उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर सरकारी संपत्तियों को कौड़ीयों के दाम पर आवंटित कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!