सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ किया दे दी जान, पेड़ से लटका हुआ मिला श/व, मांग में भरा सिंदूर और माथे पर लगी थी बिंदी; जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Jun, 2026 12:29 PM

bodies of a young man and woman found hanging from a tree in sitapur

सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना क्योताना गांव की है। मृतकों की पहचान प्रियवंश (22) और रजनी (19) के तौर पर हुई है, जो उसी...

Sitapur News : सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना क्योताना गांव की है। मृतकों की पहचान प्रियवंश (22) और रजनी (19) के तौर पर हुई है, जो उसी गांव में रहते थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और कथित तौर पर पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों शनिवार तड़के अपने-अपने घरों से निकले थे। बाद में उनके शव गांव के बाहरी इलाके में एक पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार, रजनी के परिवार को हाल ही में इस कथित रिश्ते के बारे में पता चला था और उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। प्रियवंश के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती के परिवार के सदस्य दो दिन पहले इस कथित रिश्ते के बारे में उनसे बात करने आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को समझाया और डांटा भी था। 

हालांकि, पूछताछ के दौरान युवती के रिश्तेदारों ने इस बात से इनकार किया कि दोनों के बीच कोई प्रेम संबंध था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच चल रही है। सिंह ने कहा, ''युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। दोनों के कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!