Kanpur News: इंस्टाग्राम पर 'विशाल' बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी..., धर्मांतरण के दबाव में युवक गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Jul, 2026 02:04 PM

kanpur news man arrested for marrying two hindu women after posing as  vishal

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवक को दो हिंदू युवतियों से कथित तौर पर अलग-अलग पहचान बताकर शादी करने, धर्म छिपाने, धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और घरेलू हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवक को दो हिंदू युवतियों से कथित तौर पर अलग-अलग पहचान बताकर शादी करने, धर्म छिपाने, धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और घरेलू हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पुलिस सभी आरोपों की जांच में जुटी है।

इंस्टाग्राम पर विशाल बन बढ़ाया दोस्ती का हाथ 
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आगरा निवासी इरशाद के रूप में हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब आठ वर्ष पहले उसने इंस्टाग्राम पर खुद को "विशाल" बताकर हरदोई की एक युवती से संपर्क किया। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में युवती कानपुर आ गई। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

बेटे का खतना कराने का आरोप 
महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम इरशाद है और उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी। इसके बाद दोनों लखनऊ में रहने लगे, जहां उनके एक बेटे का जन्म हुआ। पीड़िता का दावा है कि पिछले दो वर्षों से आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन, मांसाहार अपनाने और बेटे का खतना कराने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे पूजा-पाठ करने से भी रोका जाता था।

शादीशुदा होने की बात छिपाई
जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि इरशाद ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर कोयला नगर की एक अन्य हिंदू युवती से भी विवाह किया। शिकायत के अनुसार, दूसरी युवती से भी उसने अपनी असली पहचान और पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई। गर्भवती होने के बाद उसे उसी घर में लाया गया, जहां पहली पत्नी पहले से रह रही थी।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित निकाला 
पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें कई महीनों तक घर में बंद रखा और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने भी बताया कि घर से अक्सर महिलाओं के रोने और चीखने की आवाजें सुनाई देती थीं।

आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर "विशाल" और "इरशाद" नाम से अलग-अलग आईडी बना रखी थीं और इनके माध्यम से दोनों महिलाओं से संपर्क किया था। पनकी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!