इटावा: बालों की विग और नकली दांत लगाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सालियों ने मिठाई खिलाई तो खुल गई पोल...लौटी बारात

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Feb, 2022 12:03 PM

bridegroom arrived to pick up the bride by wearing a hair wig and false teeth

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ऐसी घटना घटित हुई, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। दरअसल, उद्देतपुर गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी बारात के स्वागत में लगे थे। दुल्हन भी हाथों में मेंहदी रचाए सज सवंरकर अपने पिया की राह देख रही...

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ऐसी घटना घटित हुई, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। दरअसल, उद्देतपुर गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी बारात के स्वागत में लगे थे। दुल्हन भी हाथों में मेंहदी रचाए सज सवंरकर अपने पिया की राह देख रही थी। लेकिन जैसे ही बारात ही पहुंची अचानक ही सबकुछ बदल गया। दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे दुल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
PunjabKesari
दुल्हन बोलीं- बिना दात और बाल वाले लड़के के साथ कभी सात फेरे नहीं लेगी
बता दें कि मंगलवार रात में औरैया से बारात में सब नाचते हुए ऊसराहार थाने में बने गेस्टहाउस पहुंचे। इसी बीच दुल्हन की बहनें दूल्हे को मिठाई खिलाने पहुंचीं। दूल्हे को मुंह चलाने में दिक्कत होने पर लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी लड़की के भाई को दी। बारात में इस बात को लेकर हंगामा हो गया। दूल्हा नकली बालों की विग लगाकर पहुंचा था, यही नहीं दांत भी नकली थे। दुल्हन को जब इस बात का पता चला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। दूल्हा पक्ष ने लड़की को मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। युवती के कहा, 'वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी, जिसके बाल न हो। साथ ही उसके दांत भी नकली हो। वो ऐसे लड़के के साथ कभी सात फेरे नहीं लेगी।

शादी में खर्च किए 10 लाख रुपए: भाई
लड़की के भाई ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उसकी बहन संगीता की शादी तय हुई थी। लड़के के परिवार ने बताया था कि लड़के का सेलेक्शन SI की पोस्ट पर हो गया है। जिसके बाद हम लोगों ने शादी तय कर दी। पापा ने लड़के को देखा था, वो उस समय इस बात पर ध्यान नहीं दे पाए। मेरी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। हम लोगों ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। गाड़ी भी दी है।

लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया
भाई ने बताया कि 16 फरवरी को पिता महेश ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ शगुन चढ़ाने की रस्म की थी। तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बारात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज लॉन में पहुंची थी। मामले में परिवार ने भी संगीता का साथ दिया है। उन्होंने लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने कहा यदि सिर पर बाल नहीं थे, तो पहले बताना चाहिए था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!