सुहागरात पर आधी रात में दूल्हा करता रहा शर्मनाक काम, थाने पहुंची दुल्हन बोली- कितना सहती मैं...

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Jun, 2023 04:35 PM

bride reached police station fir lodged against husband and in laws

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है...

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने अपने जेठ पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। दरअसल सुहागरात वाले दिन से ही विवाहिता के पति ने उससे दूरी बना ली। रोज कोई न कोई बहना बनाकर वह पत्नी से अलग सोता रहा। ऐसा कई दिनों तक चला। इसके बाद अब विवाहिता को पति के नपुंसक होने की बात पता चली। जिसके बाद विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जहां की निवासी एक विवाहिता बीती 9 जून को थाने जाकर अपने पति, सास-ससुर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती का कहना है कि उसका पति नपुंसक है। इस बात का पता उसे शादी के कई दिन बाद चला। वहीं, जब युवती ने यह बात अपने ससुराल वालों को बताई तो उसके जेठ ने कहा कि मैं हूं न, जो भाई नहीं दे सकता मैं दूंगा...तुम रिश्ता मत तोड़ो। इतना ही नहीं युवती के जेठ ने उससे जबरन संबंध बनाने की कोशिश भी की। जिसके बाद युवती वापिस अपने मायके पहुंची और सारी आपबीती अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें...
-
महिला PCS अफसर ने सभी आरोपों को किया खारिज: बोली- पति सफाई कर्मचारी है, अब पति से तलाक लेना चाहती हूं

युवती ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी 2023 को उसकी शादी शाहजहांपुर के निवासी शुभम से हुई थी। युवती के परिजनों ने बड़ी धूमधाम से उसकी शादी की थी। शादी होने के बाद जब बारात विदा होकर उसे लेकर ससुराल लेकर पहुंची तो सुहागरात के समय उसका पति बहाना बनाकर कमरे से बाहर चला गया। युवती का कहना है कि ऐसा कई दिनों तक चलता रहा। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। ये बात पता चलते ही युवती के पैरों तले जमीन खीसक गई। इसके तुरंत बाद उसने इस बात की शिकायत अपनी सांस से की। सांस ने बात सुनते ही युवती को बड़े पुत्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इतना ही नहीं इसके कुछ समय पश्चात युवती की सांस उसके पति, जेठ और बहनोई को लेकर उसके कमरे में पहुंच गई और फिर जेठ जबरन शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया। इसके बाद जैसे- तैसे युवती अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। फिर परिजनों के साथ थाने जाकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!