देवरिया में बोले राकेश टिकैत- किसानों की मांगों को लेकर BKU 26 नवंबर को राजभवन का करेगा घेराव

Edited By Mamta Yadav,Updated: 10 Nov, 2022 07:19 PM

bku will gherao raj bhavan on november 26 for the demands of farmers

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में यह एलान किया कि किसान यूनियन उनकी मांगों को लेकर लखनऊ में 26 नवंबर को राजभवन का घेराव करेगी।

देवरिया: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में यह एलान किया कि किसान यूनियन उनकी मांगों को लेकर लखनऊ में 26 नवंबर को राजभवन का घेराव करेगी।

मॉडल एक्ट बनाकर किसानों की जमीनें जबरन छीन रही BJP सरकार
देवरिया से सात किलोमीटर दूर सोनूघाट में आज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अनदेखी कर रही है। इसी अनदेखी के कारण किसान मजबूर होकर एक साल से ज्यादा समय तक धरने पर बैठे रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून के बारे में किसानों से धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी पैदवार का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान नेता ने कहा कि अंग्रेजों के 1894 में बनाये भूमि अधिग्रहण कानून को लंबी लड़ाई के बाद समाप्त कर वर्ष 2013 में किसानों के हित में कानून बना था, लेकिन भाजपा सरकार इसमें बदलाव कर मॉडल एक्ट बनाकर किसानों की जमीनें जबरन छीन रही हैं।

जब विपक्ष कमजोर होता है तो तानाशाही का जन्म होता है
टिकैत ने कहा कि यह सरकार किसान बिरादरी को खत्म करना चाहती है। सरकार ने कश्मीर में किसानों को बर्बाद कर दिया। पहले की सरकारें किसानों के आंदोलन को गंभीरता से लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती थीं, लेकिन यह सरकार आंदोलन करने पर पूछने तक नहीं आती है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष कमजोर होता है तो तानाशाही का जन्म होता है। इसके बाद जनता क्रांति करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर देश में हिन्दू, मुसलमान और सिख को देश को बांटने का काम करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!