Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Jan, 2020 04:24 PM
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की जहांगीरगंज विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिता कमल ने थानाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की जहांगीरगंज विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिता कमल ने थानाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष विवेक वर्मा जनता की कोई बात नहीं सुनते हैं। शासन के कार्य में लापरवाही करते है। शासन के विपरीत उनकी मंशा है। यहां तक कि विधायक की बात भी नहीं सुनते हैं।
आपको बता दें कि असरफा बाद गांव में अजय सिंह के घर बिजली से आग लग गई थी। जिसके बाद जहांगीर गंज थानाध्यक्ष को मौके पर फोन कर सूचना दी गई थी। लेकिन थानाध्यक्ष विवेक वर्मा द्धारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने बताया कि अजय सिंह अधिवक्ता के घर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। फोन के माध्यम से थानाअध्यक्ष को सूचित किया गया लेकिन थानाअध्यक्ष ने कोई रूचि नहीं दिखाई। जनता से भी इनकी शिकायतें मिलती रही हैं।
वहीं विधायक ने इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखा है। पत्र के जरिए कार्रवाई करने की मांग की है।