BJP ने रेप के आरोपी सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार, सपा ने कहा- ये है भाजपा का दोहरा चरित्र

Edited By Umakant yadav,Updated: 09 Apr, 2021 06:15 PM

bjp made candidate of rape accused sengar s wifem spa said

भारतीय जनता पार्टी ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उन्नाव जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने भगवा दल पर इस फैसले को लेकर तंज कसा है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उन्नाव जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने भगवा दल पर इस फैसले को लेकर तंज कसा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत उम्मीदवारों की उन्‍नाव जिले की सूची जारी की जिसमें उन्नाव जिले के वार्ड संख्‍या 22 (फतेहपुर चौरासी तृतीय) से संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। संगीता सेंगर उन्नाव जिले के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी हैं और पहले भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

संगीता सेंगर को उम्मीदवार बनाये जाने पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ''भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक तरफ भाजपा अपराधियों के खात्‍मे की बात करती है और दूसरी तरफ उनका महिमामंडन भी करती है। भाजपा के शासन में रहते अपराध खत्म नहीं हो सकता है।''

सजायाफ्ता पूर्व विधायक की पत्नी संगीता सेंगर को टिकट दिये जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा, ''भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जिनकी उम्मीदवारी घोषित की है, वह सभी जिला संगठन से प्रस्तावित नाम हैं और जो क्षेत्रीय संगठन के जरिये प्रदेश मुख्यालय तक प्रेषित किये गये थे, उन्हीं नामों पर प्रदेश संगठन ने मुहर लगाई है।''

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जिले की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी मानते हुए दिल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिस समय सेंगर को सजा सुनाई गई वह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे और सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!