BJP प्रत्याशी ने फर्जी मतदान का लगाया आरोप, कहा- मुस्लिम महिलाएं बुर्का हटाकर करें वोट

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Nov, 2020 04:07 PM

bjp candidate alleges fake vote said  muslim women vote to remove the burqa

उत्तर प्रदेश की नौगांवा सादात सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी संगीता चौहान ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पर्दानशीं महिलाओं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नौगांवा सादात सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी संगीता चौहान ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मांग की है कि पर्दानशीं महिलाओं का बुर्का हटवाकर ही उन्हें वोट डालने दिया जाए।

संगीता ने संवाददाताओं से कहा, ''फर्जी मतदान हो रहा है, मगर प्रशासन इसे समझ ही नहीं पा रहा है। हम बार-बार कह रहे हैं मगर वह सुन नहीं रहा है। बुर्का हटाकर ही मतदान होना चाहिए। पहचान पत्र से जांच होनी चाहिए। यह कानून के मुताबिक न्यायोचित होगा।'' उन्होंने कहा, ''यह फर्जी मतदान रोका जाना चाहिये, क्योंकि यह लोकतंत्र के लिये खतरनाक है।''

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इन आरोपों की जांच कराएंगे। अमरोहा जिले की नौगांवा सादात सीट यहां से विधायक चुने गये कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव में चौहान की पत्नी संगीता को टिकट दिया है। इस सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!