बिरसा मुंडा की जयंती आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Nov, 2024 12:50 PM

birsa munda s birth anniversary today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आदिवासी महापुरुष और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई भी दी। वहीं, सीएम योगी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और 'जल-जंगल-जमीन' की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ! माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय जोहार...।''

 


लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण भगवान बिरसा मुंडा की महान तपोभूमि, वीर बलिदानियों की पावन धरा एवं आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों की अतुल्य वसुधा झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय जोहार...।''

 


बता दें कि सरकार ने 2021 में मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस' के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र उलिहातू में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। आज ही के दिन यानी 15 नवंबर 2000 को झारखंड की स्थापना हुई थी। यह राज्य बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर गठित किया गया था।

PunjabKesari
'भगवान बिरसा मुंडा की पावन स्मृतियों को नमन'
वहीं, लखनऊ में भी ‘जनजातीय गौरव दिवस' मनाया गया। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''जय जोहार…'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव' के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। हमारे जनजातीय समुदाय, उनकी कला, परंपरा और उनके अंदर धरती माता के प्रति जो अनुराग का भाव है, उसे सम्मान देने के लिए डबल इंजन की सरकार अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। भगवान बिरसा मुंडा की पावन स्मृतियों को नमन!

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!