यूपी राजनीति में हुआ बड़ा बदलाव, NDA में शामिल हुई सुभासपा, ओपी राजभर ने ट्वीट कर बोला BJP को थैंक्स

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Jul, 2023 10:28 AM

big change in up politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बाद आज यानी रविवार को सुभासपा भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले...

UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बाद आज यानी रविवार को सुभासपा भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई। इस बात की पुष्टि गृह मंत्री अमित शाह और ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर की है।

 

यह भी पढ़ेंः सूत्रों का दावा- 'मेरठ हादसे में कांवड़ियों की मौत मामले में CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, उच्चाधिकारियों को लगाई फटकार'

ओम प्रकाश राजभर ने BJP को बोला थैंक्स
सुहेलदेव पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा में शामिल होने के बाद का बयान दिया है कि यूपी में बीजेपी, सुहेलदेव पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- भाजपा और सुभासपा आए साथ...सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को  सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी। गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में भेंट हुई और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मा मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ , जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूँ।

 

यह भी पढ़ेंः Meerut News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़, 5 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

गृह मंत्री ने भी किया ट्वीट  
इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।'   
     

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!