दुनिया की पहली ह्यूमनाइट रोबोट ‘सोफिया’ पहुंची BHU, मनाएंगी जन्मदिन

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Feb, 2020 05:37 PM

bhu arrives at world s first humanite robot  sophia

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय IIT के सालाना तकनीक उत्सव टेक्नेक्स का इस बार अंदाज ही अलग है।  जिसमें शिरकत करने के लिए दुनिया की पहली ह्यूमनाइट रोबोट...

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय IIT के सालाना तकनीक उत्सव टेक्नेक्स का इस बार अंदाज ही अलग है।  जिसमें शिरकत करने के लिए दुनिया की पहली ह्यूमनाइट रोबोट सोफिया पहुंच गई हैं। स्वतंत्रता भवन में शाम 8 बजे स्टूडेंट्स के बीच वह केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगी। टेक्नेक्स का इस बार 81वां संस्करण है।

सोफिया मनाएंगी अपना चौथा जन्मदिन
बता दें, 14 फरवरी 2016 को सोफिया को एक्टिव किया गया था, जबकि मार्च 2016 में अमेरिका के टेक्सास में पहली बार सोफिया को जनता के सामने लाया गया था। इस लिहाज से शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर सोफिया अपना चौथा जन्मदिन बनारस की धरती पर मनाएंगी। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

वैसे तो गुरुवार शाम को ही सोफिया के पहुंचने का शेड्यूल था, लेकिन फ्लाइट निरस्त होने के कारण वे शुक्रवार सुबह बीएचयू पहुंचीं। तकनीक के नए-नए अविष्कारों के बीच सोफिया का मौजूद होना छात्र-छात्राओं को उत्साह से लबरेज कर रहा है।

दुनिया की पहली रोबोट हैं जिसे मिली है किसी देश की नागरिकता
बता दें कि अक्टूबर 2017 में सोफिया को सऊदी अरब से नागरिकता मिल गई है।  इसके बाद BHU यूपी का पहला शिक्षण संस्थान है, जहां सोफिया दौरे पर आई हैं। एक सामान्य महिला की तरह दिखने वाली सोफिया इंसानों की तरह बातचीत करती हैं। सोशल मीडिया पर भी मौजूद है। हमारी और आपकी तरह देश-दुनिया की हर बड़ी-छोटी खबर से सोफिया अपडेट रहती हैं। दुनिया की वह पहली रोबोट हैं, जिसे किसी देश की नागरिकता मिली है।

सोफिया 50 से ज्यादा चेहरे के भाव को प्रदर्शित कर सकती हैं
सोफिया का निर्माण हांगकांग की एक कंपनी हैनसन रोबोटिक्स के डेबिड हेपबर्न ने किया है। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आड्री हेपबर्न की शक्ल ओ सूरत सोफिया को दी गई है। दावा किया जाता है कि सोफिया 50 से ज्यादा चेहरे के भाव को प्रदर्शित कर सकती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में हुए सोफिया के इंटरव्यू को आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। बता दें कि बीएचयू में चल रहे इस टेक्नेक्स में देशभर से हजारों की संख्या में आईआईटीयंस बीएचयू पहुंचे हैं। यहां कई मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!