भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी का संकल्प, एक लाख पेड़ लगाकर बुंदेलखंड की भूमि को करेंगी हराभरा

Edited By Ramkesh,Updated: 08 May, 2021 11:50 AM

bhartiya praja shakti party resolve to plant a lakh trees

भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने कोरोना के जानलेवा कहर में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते लोगों की खबरों के बीच इस प्राणदायी गैस के मुख्य स्रोत पेडों को वृहद पैमाने पर लगाने का संकल्प लिया है।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने शुक्रवार को कहा कि...

झांसी: भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने कोरोना के जानलेवा कहर में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते लोगों की खबरों के बीच इस प्राणदायी गैस के मुख्य स्रोत पेडों को वृहद पैमाने पर लगाने का संकल्प लिया है।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अन्तररष्ट्रीय स्तर पर यह मुहिम 05 जून 1947 से शुरु हुई थी, लेकिन जीवन की आधुनिकता ने पर्यावरण को जितना नुकसान पहुंचाया है उतना शायद किसी ने नहीं। कोरोना महामारी में लोग ऑक्सीजन की कमी से असमय मौत के मुंह में जा रहे है और हम मूक दर्शक बनें खड़े है कुछ नहीं कर पा रहे। कोरोना महामारी ने जाने कितने को लील लिया और आगे क्या होगा यह कोई नहीं जानता। लोग चाहे अपने हों या पराए ऐसे में हमारी पार्टी ने पर्यावरण को बचाने के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से बुंदेलखंड की भूमि को पुन: हराभरा करने के लिए पीपल और बरगद के एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।

 विकास के नाम पर बनते हाईवे निर्माण के नाम पर करोड़ों पेड़ों को काट डाला, पेड़ों पर निवास कर रहे असंख्य जीव जन्तुओं को मार डाला। श्री रावत ने कहा कि यह मुहिम जन आन्दोलन का रूप लेगी और सरकार से मांग करेगी की पेड़ काटने की सजा कम से कम 20 वर्ष हो। साथ ही उन ठेकेदारों को भी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने हाइवे निर्माण के दौरान लाखों पेड़ काट डाले लेकिन लगाया एक भी नहीं। इस मुहिम में समाज सेवियों के साथ गृहणियों को भी शामिल किया जायेगा। साथ ही घर घर पर्चे बांटकर पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरुक किया जायेगा।   इस मुहिम में अमित यादव, आनंद मुदगल, धरन शर्मा, राधारमन उपाध्याय, जयकिशन गोस्वामी, विशाल श्रीवास्तव, जय प्रकाश शर्मा, राजेश श्रीवास, आकाश परिहार, अंशुल शुक्ला, सुदर्शन सिंह तोमर, राजेश तिवारी, श्रुति चडडा, नीरजा रावत, प्रीति साहू, पुष्पेन्द्र सुरौठिया, राजेश सिरौठिया, सुमन अहिरवार, सीमा यादव आदि ने सहयोग करने का निर्णय लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!