बारिश के बीच ताश के पत्तों की तरह ढहे मकान-दीवार, 2 मासूमों सहित 3 की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Aug, 2026 06:48 AM

3 people including 2 children no more in wall and house collapse incidents

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और सहारनपुर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पुरानी दीवार गिरने से...

Barabanki/Saharanpur: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और सहारनपुर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पुरानी दीवार गिरने से उसके मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 3 अन्य जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सहारनपुर में भी एक कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां अलियाबाद गांव में 5 बच्चे खेलते वक्त गांव की एक गली से गुजर रहे थे, तभी वर्षों पुरानी ईंट की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में वे दब गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार दीवार गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें:- 

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबे में दबे बच्चों को निकाला लेकिन तब तक हुजैफा (7) और हाजरा बानो (14) की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना में हस्सान (8), हानिया (4) तथा अदनान (14) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह लंबे समय से जर्जर थी और लगातार बारिश के कारण उसकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि कई बार दीवार के मालिक से इसे गिराने या मरम्मत कराने की मांग की गई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें:- 

पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर से मिली खबर के मुताबिक जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के घाघरेकी गांव में बीते बुधवार देर रात बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से शमा (6) की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!