'पहले थोड़ा फायदा, फिर लाखों साफ...' हाई-टेक कॉल सेंटर पर आधी रात छापा, 21 युवतियों सहित 32 दबोचे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Jul, 2026 01:05 PM

32 people including 21 women detained for cyber fraud

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में साइबर ठगी के आरोप में पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीते गुरुवार देर रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ नगर कॉलोनी, महमूरगंज स्थित शाही टावर में संचालित एक ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर छापा मारा। इस...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में साइबर ठगी के आरोप में पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीते गुरुवार देर रात भेलूपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथ नगर कॉलोनी, महमूरगंज स्थित शाही टावर में संचालित एक ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 21 युवतियों समेत 32 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप है कि निवेश, डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ट्रेडिंग तथा ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- 'चीख-पुकार और अंधेरा...' Noida के बैंक्विट हॉल में अचानक धड़ाम से नीचे गिरी लिफ्ट, VIP कार्यक्रम के बाद मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लोगों को निवेश के लिए किस प्रकार प्रेरित किया जाता था तथा कथित ठगी का पूरा तरीका क्या था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका थी और कॉलिंग का संचालन किन लोगों द्वारा किया जा रहा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पहले निवेशकों को मामूली लाभ देकर उनका विश्वास जीता जाता था और बाद में उनसे बड़ी रकम निवेश कराने का प्रयास किया जाता था। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोग धन के लेनदेन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस उनके बैंक खातों तथा डिजिटल लेनदेन की भी गहन जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!