मुफ्त बिरयानी के लिए ऐसी दीवानगी: सड़क पर गिरी डेग तो लूटने को एक-दूसरे पर ही चढ़ गए लोग, देखें Viral Video

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2026 03:20 PM

kanpur news a scuffle broke out in kanpur for biryani on chehlum

जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित मकनपुर से एक अजीबोगरीब और अफरा-तफरी भरा मामला सामने आया है। जहां चेहल्लुम के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुफ्त बिरयानी बांटने के चक्कर में जमकर हंगामा हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल....

Kanpur News: जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित मकनपुर से एक अजीबोगरीब और अफरा-तफरी भरा मामला सामने आया है। जहां चेहल्लुम के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुफ्त बिरयानी बांटने के चक्कर में जमकर हंगामा हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग जमीन पर बिखरी बिरयानी को उठाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर गिरते-पड़ते और छीना-झपटी करते नजर आ रहे हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चेहल्लुम के अवसर पर ताजिएदार और स्थानीय कार्यकर्ता लोगों के लिए तपेले में बिरयानी तैयार करवाकर बांट रहे थे। देर रात अचानक वहां लड़कों और युवाओं की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी ज्यादा अनियंत्रित हो गई कि धक्का-मुक्की से घबराकर बिरयानी बांट रहे कार्यकर्ता मौके से पीछे हट गए। इसी आपाधापी में स्टैंड पर रखी बिरयानी की पूरी डेग अचानक जमीन पर जा गिरी।

डेग गिरते ही वहां ऐसा माहौल बना मानो लूट मच गई हो। जमीन पर बिखरी बिरयानी को समेटने के लिए लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस छीना-झपटी में कई युवाओं के कपड़े गंदे हो गए और कइयों को मामूली चोटें भी आईं। थोड़ी ही देर में पूरे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:- प्राइमरी स्कूल में बच्चों को परोसी जली रोटी और पानी वाली सब्जी, फिर Viral Video देख जो हुआ...

घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिससे आयोजन में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस या प्रशासन की तरफ से किसी गंभीर चोट या आधिकारिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!