Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Jun, 2023 03:07 PM

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ जाने के अटकलों क़ो ख़ारिज किया है। ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा क़ि अभी छड़ी खड़ी है, कहीं नहीं जा रही है। हालांकि इसके इतर अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, मायावती, नीतीश कुमार और जयंत...
UP Politics (लखनऊ, अनिल सैनी): सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ जाने के अटकलों क़ो ख़ारिज किया है। ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा क़ि अभी छड़ी खड़ी है, कहीं नहीं जा रही है। हालांकि इसके इतर अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, मायावती, नीतीश कुमार और जयंत सिंह क़ो एक साथ आने की अपील करते हुए कहा कि अगर हम सभी लोग एक साथ हो जाएं तो इतिहास लिख जाएगा।

'विपक्ष क़ो समझना चाहिए कि केंद्र में 29 दलों के साथ सरकार है'
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने सपा, बसपा, कांग्रेस, और जेडीयू सहित तमाम विपक्षी दलों को एक साथ आने की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष क़ो समझना चाहिए कि केंद्र में 29 दलों के साथ सरकार है। उत्तर प्रदेश में ही 3 दल मिलकर के सरकार बनाये हुए है... इसलिए विपक्ष क़ो एक साथ आने की जरुरत है। राजभर ने अखिलेश यादव पर सॉफ्ट हिंदुत्व की सियासत पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष क़ो कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन वोट वालों से करने की जरुरत है, बिना वोट वालों से गठबंधन करने की कोई जरुरत नहीं है।

राजनीति में सब संभव... सभी के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं: OP
गौरतलब है कि राजभर शुक्रवार को अपने परिचित बीजेपी नेता से मिलने भदोही पहुंचे थे। यहां पर उनसे बीजेपी से गठबंधन पर सवाल पूछा कहा गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि हम उस स्थिति में यूपी में नहीं है तो दिल्ली में क्या बात करें। हमें दिल्ली में सरकार नहीं बनानी है लेकिन हमारी ख्वाइश है कि दिल्ली में हमारी उपस्थिति हो जाए। हालांकि इस दौरान उन्होंने भाजपा से गठबंधन को लेकर संकेत दिया था कि राजनीति में सब संभव है। सभी के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। कोई रोक नहीं हैं। मेरी कोई बड़ी डिमांड नहीं है। सारी बात हमारी नहीं मानी जा सकती, हम उनकी सारी बात नहीं मान सकते। कुछ बात उनकी भी मानी जाएगी, कुछ हमारी भी मानी जाएगी, तो कमोबेश बात बन सकती है।