'पिता ने आपत्तिजनक हालत में देखा...', बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ह/त्या, ऐसे खुला राज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 12:48 PM

basti news daughter found in compromising condition with lover

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पिता ने दोनों को गन्ने के...

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पिता ने दोनों को गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्णा की बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोस के गांव बभरौली के रहने वाले लक्ष्मण (20) के साथ पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कृष्ण इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। वह बेटी की शादी कहीं और कराना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था।

ये भी पढ़ें:- 'खुद को घिरता देख चलाई गोलियां...' मुठभेड़ के बाद 2 टप्पेबाज गिरफ्तार, तमंचे और कान के टॉप्स बरामद

घटना वाले दिन (शुक्रवार) शाम को बेटी अपने प्रेमी लक्ष्मण से मिलने उसके गांव पहुंच गई। दोनों बभरौली गांव के पास एक कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में मौजूद थे। उसी वक्त कृष्णा अपनी बकरियों को चराते हुए वहां पहुंच गए। आहट मिलने पर जब उन्होंने खेत के अंदर देखा, तो बेटी और लक्ष्मण को आपत्तिजनक हालत में पाकर आपा खो बैठे। विरोध करने पर वहां कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में कृष्णा ने अपने हाथ में मौजूद डंडे (लग्गी) से लक्ष्मण पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।

इसके बाद मामले ने भयानक रूप ले लिया। प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया और गमछे से उनका गला घोंट दिया। दम घुटने से कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को गमछे से बांधा और पास ही बह रही नहर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें:- शौचालय के अंदर गईं 3 नाबालिग लड़कियां, बाहर निकलीं सिर्फ 2... बच्ची की मौ/त से हड़कंप

बताया जा रहा है कि देर रात तक जब कृष्णा घर नहीं लौटे, तो उनके भतीजे अजय ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी जब उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो अजय को चचेरी बहन दुर्गा पर शक हुआ। उसने जब सख्ती से पूछताछ की, तो लड़की टूट गई और उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने और शव नहर में फेंकने का गुनाह कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!