Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 10:38 AM

उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद सिहानीगेट थाना तथा नगर जोन स्वाट एवं सर्विलांस पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध...
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद सिहानीगेट थाना तथा नगर जोन स्वाट एवं सर्विलांस पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, 2 कान के टॉप्स तथा वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला टेम्पो बरामद किया गया है।
नन्दग्राम सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट एवं सर्विलांस टीम नगर जोन और सिहानीगेट थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें:- शौचालय के अंदर गईं 3 नाबालिग लड़कियां, बाहर निकलीं सिर्फ 2... बच्ची की मौ/त से हड़कंप
जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुए। तलाशी के दौरान 2 कान के टॉप्स भी मिले, जिन्हें पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदात से संबंधित बताया है। आरोपी टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए टेम्पो का इस्तेमाल करते थे। बरामद टेम्पो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और पूर्व में की गई अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर टप्पेबाजी की अन्य घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।