शौचालय के अंदर गईं 3 नाबालिग लड़कियां, बाहर निकलीं सिर्फ 2... बच्ची की मौ/त से हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 09:11 AM

14 year old girl found no more in girl s shelter home

वृन्दावन क्षेत्र में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बीते  शुक्रवार को लड़की को 15 साल की 2 अन्य लड़कियों के साथ शौचालय के अंदर जाते....

Mathura News: वृन्दावन क्षेत्र में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि बीते  शुक्रवार को लड़की को 15 साल की 2 अन्य लड़कियों के साथ शौचालय के अंदर जाते देखा गया था। लेकिन, केवल 2 लड़कियां ही शौचालय से बाहर आईं।

ये भी पढ़ें:- 'घुमाने के बहाने कार में बिठाया और फिर....'  25 साल की शीबा की ईंट से कुचलकर ह/त्या, फोटो देखकर खुली पोल

एसएसपी मथुरा ने बताया कि आश्रय गृह की संचालिका की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है।

ये भी पढ़ें:- रिश्तों का कत्ल: 70 साल के दादा ने पोती से की दरिंदगी, पेट दर्द से खुला ढाई महीने के गर्भ का राज

कुमार ने कहा कि मैंने जिला मजिस्ट्रेट के साथ आश्रय गृह का निरीक्षण किया और 2 आरोपी लड़कियों और वहां की अन्य लड़कियों से बात की। अब तक एकत्र किए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्य घटना में दोनों आरोपी लड़कियों की भूमिका का संकेत देते हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और मजिस्ट्रेट की जांच के बाद अन्य विवरण सामने आएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!