बलिया: घरेलू विवाद के चलते युवक बना हत्यारा, चाकू से गोदकर की अपने चाचा को उतारा मौत के घाट

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Jul, 2022 10:25 AM

ballia due to domestic dispute a young man became a murderer

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा की कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा की कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड़ गांव में रविवार शाम अशोक सिंह (52) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में सिंह के भतीजे प्रीतम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रीतम का अपने चाचा से कथित तौर पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!